नैक की टीम ने शुरू किया सी.यू. का निरीक्षण

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 09:33 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की 5 सदस्यीय टीम ने सोमवार से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में निरीक्षण कार्य शुरू किया। टीम ने शाहपुर व धर्मशाला के अस्थायी कैंपस का दौरा कर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। टीम द्वारा खेल सुविधाएं, छात्रावास, विद्यार्थियों का प्रदर्शन, प्रशासनिक कार्यालय, परीक्षा विभाग की प्रगति रिपोर्ट, शैक्षणिक सुविधाएं, बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी। 3 दिन निरीक्षण के बाद टीम रिपोर्ट बनाएगी तथा उसके बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग तय करेगी। नैक टीम करीब 5 साल बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का दौरा कर रही है। इससे पहले टीम ने 2017 में सी.यू. का दौरा किया था। उस दौरान विश्वविद्यालय को बी प्लस प्लस ग्रेड मिला था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News