दिल्ली में मौलवियों को तनख्वाह तो हिमाचल-उत्तराखंड में पुजारियों को मिले वेतन

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 11:53 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): देश की राजधानी में वहां की सरकार ने मौलवियों को तनख्वाह देने की बात कही है। यदि मौलवियों को सरकार वेतन दे सकती है तो हिमाचल व उतराखंड के पुजारियों को भी सरकारें वेतन दें। शनिवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर यज्ञ सम्राट श्रीश्री 1008 हरिओम महाराज ने कहा कि युवाओं को हिंदुत्व की रक्षा को लेकर जागृत होना आवश्यक है। इसके लिए संत सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा को देवभूमि हिमाचल के युवा जागृत होते हैं तो देश को संदेश जाएगा और देश के युवा जागृत हो जाएं तो विश्व को संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सुंदर वादियों में फिल्म शूटिंग के लिए बॉलीवुड की टीमें आती हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा यहां फिल्म यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जाना चाहिए जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि देश भर में 108 यज्ञ आयोजित करवाने का संकल्प लिया है और शुक्रवार को 96वें यज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वायुमंडल का शुद्धिकरण होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News