Kangra: 2 माह बाद मैक्लोडगंज लौटेंगे धर्मगुरु दलाईलामा
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 07:27 PM (IST)
धर्मशाला (नितिन): शीतकालीन दक्षिण भारत यात्रा के बाद तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा आज मैक्लोडगंज पहुंचेंगे। दलाईलामा आज सुबह करीब 9 बजे कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। उनके स्वागत को लेकर कांगड़ा एयरपोर्ट से मैक्लोडगंज तक जगह-जगह तोरण द्वार सजाए जाते हैं। दलाईलामा की करीब 2 महीने के बाद वापसी हो रही है। तिब्बती नववर्ष लोसर से पहले दलाईलामा के आगमन को लेकर तिब्बती समुदाय में खासा उत्साह है।
समुदाय के लोगों का कहना है कि दलाईलामा की मौजूदगी में लोसर का उल्लास दोगुना हो जाता है। दलाईलामा के मैक्लोडगंज प्रवास के दौरान देश-विदेश से बौद्ध अनुयायी और प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पहुंचते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ जाती है। उनके आगमन से पर्यटन गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है, जिसे लेकर स्थानीय पर्यटन कारोबारियों में भी उत्साह है।

