Kangra: बस स्टैंड में महिला से बैग छीनने की कोशिश, हरियाणा के 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 08:36 PM (IST)

देहरा (सेठी): देहरा बस स्टैंड में महिला से बैग छीनने और बच्चे को उठाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार करीब सवा 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि देहरा बस स्टैंड में 2 संदिग्ध युवकों ने एक महिला का बैग बस से उठा लिया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और थाना से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। बाद में आयुर्वैदिक अस्पताल के पास नाले में छिपे फरार आरोपी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया।

दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बजिद कुमार (49) पुत्र मुंशी राम और बंटी (33) पुत्र धर्मवीर निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। पीड़ित महिला लगड़ू क्षेत्र की रहने वाली है और उसका परिवार भटिंडा में सैटल है। महिला यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। घटना के समय उसके साथ उसका 6 वर्षीय बेटा भी मौजूद था। एसएचओ देहरा अजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं तथा उनकी दिशा, डेट और विजिबिलिटी समय-समय पर जांचते रहें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News