Kangra: दलाईलामा की दीर्घायु के लिए 23 को होगी विशेष पूजा

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 05:42 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु 14वें दलाईलामा की ताजपोशी के 86 वर्ष पूरे होने पर तिब्बतियों के मुख्य मंदिर में विशेष धार्मिक पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 23 फरवरी को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य तिब्बती मंदिर चुगलाखंग में होगा, जिसमें दलाई लामा स्वयं उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर दलाईलामा के दीर्घायु के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस दीर्घायु प्रार्थना का आयोजन विश्वभर के पूर्व तिब्बती राजनीतिक कैदियों और ल्हासा बॉयज एसोसिएशन स्विट्जरलैंड द्वारा किया जा रहा है।

यह आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी मेजबानी वे तिब्बती कर रहे हैं, जिन्होंने तिब्बत की आजादी और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए वर्षों तक जेलों में यातनाएं झेली हैं। बता दे कि दलाईलामा का राज्याभिषेक 22 फरवरी 1940 को तिब्बत के ल्हासा स्थित पोटाला पैलेस में हुआ था। हालांकि ऐतिहासिक तारीख 22 फरवरी है, मुख्य आयोजन 23 फरवरी को धर्मशाला में रखा गया है। दलाईलामा हाल ही में दक्षिण भारत की यात्रा पर है और यह उनके लौटने के बाद पहला बड़ा सार्वजनिक धार्मिक कार्यक्रम होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News