...यहां घर-घर जाकर लोगों के दुख दूर करते हैं देवता

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 10:29 AM (IST)

कुल्लू : देवभूमि कुल्लू में जहां देवलू देव नियमों का सदा पालन करते आ रहे हैं और देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था रखते हैं, वहीं देवी-देवता भी घर-घर जाकर लोगों के दुख दूर करते हैं। हारियान क्षेत्र में जहां भी बीमारी, दैवीय प्रकोप, भूत-प्रेत से पीड़ित आदि लोग होते हैं, कुल्लू घाटी के कई देव स्थलों में ही देवी-देवता लोगों के दुखों का निवारण करते हैं, लेकिन जिला के सैंज घाटी स्थित बनोगी क्षेत्र की अधिष्ठात्री भगवती दुर्गा व पुंडरिक ऋषि साल में एक बार हारियान क्षेत्र की परिक्रमा करते हैं।

इस दौरान देवी-देवता हारियान क्षेत्र के लोगों के घर जाकर दुखों को दूर करते हैं। रविवार को देवी-देवता ने बनोगी कोठी के दर्जनों क्षेत्रों का ऐतिहासिक दौरा पूरा किया। देवी-देवता का दौरा फाल्गुन संक्रांति से आरंभ हुआ था। हारियान दौरे के दौरान भूत-प्रेत और दैवीय प्रकोप से पीड़ित कई महिलाओं के दुखों का निवारण किया, वहीं हारियानों को गृह में पुराने देव कार्य पूरा करने को कहा है। माता भगवती दुर्गा के कारदार किशन ने कहा कि देवताओं ने हारियान क्षेत्र का दौरा पूरा कर लिया है तथा इस दौरान देवता हारियान क्षेत्र के हर घर में जाकर लोगों के दुखों का निवारण करता है। उन्होंने कहा कि देवी-देवता का दौरा अब अगले साल फाल्गुन संक्रांति के बाद होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Related News