लोकसभा चुनाव में भाजपा को करेंगे चारों खाने चित्त : मुकेश अग्निहोत्री

punjabkesari.in Tuesday, Jan 16, 2024 - 10:21 PM (IST)

शिमला (राक्टा): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंगलवार को राजीव भवन में आयोजित बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सत्ता-संगठन के आपसी तालमेल से प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्र में पार्टी की जीत सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि आज की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। इसमें जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की धार्मिकता की बात करती है, ऐसे में हम भी कसम खाते हैं कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में चारों खाने चित्त करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति हिमाचल विरोधी रही है और इसका पर्दाफाश लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाकर कांग्रेस करेगी। 

केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद में रोड़ा अटकाने का काम कर रहे भाजपा नेता
डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता प्रदेश को केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद में रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को मिलने वाली ग्रांट को रुकवाया जा रहा है। केंद्र ने हिमाचल की कर्ज लेने की सीमा घटाई। इसी तरह विदेशी प्रोजैक्टों की फंडिंग रुकवाई है। वाटर सैस की राह में रोड़े अटकाने का काम किया है, प्राकृतिक आपदा में जनता के साथ खड़े न होकर बाधाएं डालने का काम किया। इसे जनता के बीच रखेंगे। ओपीएस लागू करने के बाद प्रदेश को मिलने वाली 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि काे रोक दिया गया है। वाटर सैस लगाने का विरोध किया जा रहा है। बीबीएमबी से मिलने वाली 4300 करोड़ की राशि अटका दी गई है। उन्होंने कहा कि ये सब भाजपा नेताओं के इशारे पर हो रहा है।

भाजपा की कथनी-करनी को जान चुकी जनता
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का मनोबल ऊंचा है। सभी मिलकर लोकसभा चुनाव में उतरेंगे और भाजपा के झूठ से जनता को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी को देश व प्रदेश की जनता भलीभांति जान चुकी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News