भाजपा का सितारा अस्त, निगम चुनाव में नहीं होने वाला उदय : मुकेश अग्निहोत्री
punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2023 - 09:22 PM (IST)

शिमला (राक्टा): नगर निगम चुनाव के चलते भाजपा की टांगें कापने लगी हैं। इसी का परिणाम है कि विपक्षी दल में हलचल मची हुई है। संगठन में ऊपर से नीचे तक फेरबदल किया जा रहा है। विपक्ष के नेता ये जान लें कि भाजपा का सितारा अस्त हो चुका है और निगम चुनाव में भी इसका उदय नहीं होने वाला है। मंगलवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगर निगम चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगाएगी।
चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही गारंटियां
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही बड़े फैसले लिए। ग्रीन राज्य की दिशा में सरकार आगे बड़ी है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर के लिए 20 ई-बसें ली गई हैं और 40 ई-बसें ली जानी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जो गारंटियां दी थीं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इसी तरह शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी ने जो वायदे किए हैं और उन्हें भी पूरा किया जाए। उन्होंने प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार ने केवल जनता से लुभावने वायदे किए और सत्ता में आकर सभी वायदों को भूल गई।
पूर्व सरकार ने कर्मचारियों का किया शोषण
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांग और पार्टी की पहली गारंटी ओपीएस को बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत पूर्व भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का शोषण किया। किसी भी वर्ग को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here