हिमाचल से भाजपा और कांग्रेस दोनों को करेंगे चलता : सत्येंद्र जैन

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 11:37 PM (IST)

जंजैहली/गोहर (ब्यूरो): संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की 131वीं जयंती अखिल भारतीय युवा कोली समाज द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर खेम चंद की अध्यक्षता में जंजैहली के ढीम कटारू में मनाई गई। इस मौके पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहेब की जीवन पर प्रकाश डाला। जैन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा और कांग्रेस को चलता करेंगे तथा दिल्ली मॉडल की तर्ज पर हिमाचल में भी लोगों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम चंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही देश में संविधान का सम्मान करती आई है लेकिन संविधान विरोधी ताकतें संविधान की जड़ें कुरेद रही हैं, ऐसे में संविधान विरोधी ताकतों को हटाने के लिए केजरीवाल का साथ दिया जाएगा। कोली समाज के 14 लाख सदस्यों की ओर उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में ऐलान करते हुए कहा कि सभी सदस्य आम आदमी पार्टी का साथ पूरे देश में देंगे। इस मौके पर हाल ही में सराज से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए संत राम, कोली समाज के प्रदेशाध्यक्ष एलआर चौहान व कमल देव चौहान सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News