कुफरी में आग में झुलसी महिला की आईजीएमसी में मौत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2020 - 09:47 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राजधानी के पर्यटन स्थल कुफरी में आग से झुलस जाने के बाद उपचार के दौरान 60 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुफरी के खरेच गांव की महिला अस्थायी कमरे ढार में पति संग रहती थी। मंगलवार शाम कमरे में अचानक आग लग गई और इसकी चपेट में आकर महिला बुरी तरह से झुलस गई थी। झुलसी महिला को उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को दिन में उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान मनु कुमारी पत्नी प्रेम सिंह बहादुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी परवीर ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि महिला ने खुद आग लगाई है या इस घटना को अंजाम दिया गया है, इसकी जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News