Kangra : मंदिर में खुद को आग लगाने वाले युवक की अस्पताल में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 03:43 PM (IST)
Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित ज्वालामुखी मंदिर में कथित तौर पर आत्मदाह करने वाले राजस्थान के एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान राजस्थान के झालावाड़ के रहने वाले रामदास के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरूवार शाम की है, जब रामदास पूजा-अर्चना के लिए मंदिर गया था। पुलिस ने बताया कि उसने खुद पर कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह रामदास की मौत हो गई। देहरा के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने घटना की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

