Hamirpur : महिला को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप, मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 01:18 PM (IST)
Hamirpur News : जिला उपमंडल बड़सर के ब्याड़ क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला की सास कश्मीरी देवी, पत्नी बिहारी लाल निवासी गांव व डाकघर व्याड़, तहसील बड़सर ने पुलिस थाना बड़सर में शिकायत दर्ज करवाई है कि 26 सितम्बर को उसकी छोटी बहू को कोई अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
परिजनों की ओर से महिला की तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बड़सर हरीश गुलेरिया का कहना है कि मामले की जांच नियमानुसार की जा रही है और महिला की तलाश के साथ-साथ उसके लापता होने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

