बोलेरो जीप खाई में गिरी, आनी कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमैंट के अध्यक्ष की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 10:03 PM (IST)

आनी (ब्यूरो): आनी से करीब 13 किलोमीटर दूर निमला-तिहनी-दलाश मार्ग पर सोमवार रात एक बोलेरो जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क दुर्घटना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के माइनॉरिटी डिपार्टमैंट के अध्यक्ष विजय सिंह बौद्ध उर्फ बबलू (58) पुत्र स्व. बलबीर सिंह बौद्ध की मौत हो गई है। वह आनी खंड की नमहोंग पंचायत के बरांडी गांव के रहने वाले थे। डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विजय सिंह बौद्ध सुबह किसी काम से अपने घर से रामपुर गए थे और शाम को वापस घर जा रहे थे कि निमला-तिहनी-दलाश मार्ग पर जीरो प्वाइंट से करीब 500 मीटर दूर वह अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठे, जिसके चलते गाड़ी सड़क से करीब 50-60 मीटर नीचे जा लुढ़की।

हादसे की जानकारी उनकी गाड़ी से कुछ पीछे चल रहे रवि परमार ने बेहना पंचायत के प्रधान विनोद ठाकुर को दी। पंचायत प्रधान ने दुर्घटना की सूचना तुरंत लुहरी पुलिस चौकी को दी और खुद स्थानीय युवकों के साथ मौके पर पहुंच कर रवि परमार के साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने गंभीर रूप से घायल और बेहोश विजय सिंह बौद्ध को गाड़ी में सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सड़क दुर्घटना में मारे गए विजय सिंह बौद्ध का मंगलवार को उनके पैतृक गांव में दाह संस्कार किया गया। उनके दाह-संस्कार के दौरान ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा भी मौजूद रहे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News