कोटली से पराशर जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौत, 2 घायल

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 09:13 PM (IST)

मंडी (अनिल): कोटली से पराशर जा रही कार छो नाला के पास खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र मेवा सिंह गांव चूड़पुर डाकघर नेताजी नगर तहसील लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुरजीत कुमार और उसके दोस्त संदीप कुमार व देवेंद्र कुमार कोटली में अपने दोस्त के यहां आए थे। वे कोटली से पराशर घूमने के लिए जा रहे थे कि छो नाला के पास उनकी कार खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस चौकी कमांद से पुलिस जवान कुलदीप सिंह व विजय कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि वाहन लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिस कारण मोड पर नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News