Bilaspur : रास्ता रोककर की मारपीट, 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 02:28 PM (IST)
Bilaspur News : पुलिस थाना बरमाणा में मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने के आरोप में एक स्थानीय कबाड़ व्यापारी समेत 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में मैक्स इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के रेल लाइन प्रोजैक्ट बरमाणा में कार्यरत एच. आर. एडमिन दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि स्थानीय कबाड़ व्यापारी व एक अन्य करियाना व्यापारी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। एस. पी. बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।

