औट टनल में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस छानबीन में जुटी

punjabkesari.in Sunday, Nov 04, 2018 - 09:20 PM (IST)

मंडी: चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग पर औट के निकट टनल में एक शव बरामद हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रखा है। किसी वाहन की टक्कर के बाद शख्स की मौत हुई या फिर किसी ने शव को वहां पर फैंक दिया है, पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार औट पुलिस को किसी ने टनल में शव पड़े होने के बारे में सूचित किया और उसे उठाकर जोनल अस्पताल पहुंचाया। इस पर पुलिस ने निकटवर्ती पुलिस थानों को जानकारी प्रदान कर दी है। एस.पी. मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News