अटल टनल रोहतांग मार्ग पर स्नो गैलरी में हिमस्खलन, पर्यटक व वाहन चालक बाल-बाल बचे

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 10:56 PM (IST)

मनाली (सोनू): अटल टनल मार्ग पर मंगलवार को धुंधी से पहले स्नो गैलरी के पास हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन होने से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ लेकिन कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। हिमस्खलन के दौरान पर्यटक मनाली से टनल की ओर जा रहे थे लेकिन वे सभी भाग्यशाली रहे। बीआरओ ने जल्द ही हिमस्खलन को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू की। दूसरी ओर कोकसर व सिस्सू में भारी संख्या में पर्यटक उमड़े। पर्यटकों ने लाहौल के दोनों पर्यटन स्थलों में बर्फ की खेलों का आनंद लिया। कोकसर के पर्यटन कारोबारी रतन कटोच ने बताया कि कोकसर में बर्फ के ढेर लगे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भारी संख्या में पर्यटकों ने कोकसर में दस्तक दी और बर्फ की खेलों का आनंद लिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल मार्ग पर हिमस्खलन होने से कुछ देर के लिए यातायात बंद रहा। उन्होंने बताया कि किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ है। पर्यटक लाहौल में दस्तक देकर बर्फ का आनंद ले रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News