मंदिर में मिला शव, जानवरों ने नोच डाला था मुंह का एक हिस्सा

punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 07:17 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): रामपुरघाट में जानवरों द्वारा नोचा हुआ एक शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार रामपुरघाट में एक व्यक्ति घर से काम पर पैदल जा रहा था। जब वह रास्ते गुजर रहा था तो उसे वहां स्थित एक मंदिर के अंदर से बदबू आई। जब वह मंदिर के पास गया तो देखा कि मंदिर में एक शव पड़ा हुआ था। जब पास जाकर देखा तो मुंह का एक हिस्सा किसी जानवर ने नोचा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मृतक अक्सर क्षेत्र में शराब का सेवन कर घूमता रहता था। उसे लक्ष्मण के नाम से जाना जाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेज दिया है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि रामपुरघाट में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव को जानवरों द्वारा नोचा हुआ पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News