शिमला में सनसनीखेज वारदात, दिन-दिहाड़े महिला की आंखों में मिर्ची डालकर छीना मंगलसूत्र

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 05:49 PM (IST)

Shimla News : जिला के कुमारसैन क्षेत्र के अंतर्गत बारूबाग में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दिन-दिहाड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला की आंखों में मिर्ची डालकर उसका मंगलसूत्र छीन लिया। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र में इस तरह की यह ऐसी तीसरी घटना है लेकिन इन मामलों में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। जानकारी के अनुसार शनिवार को हुई इस ताजा घटना को लेकर अभी तक पुलिस में औपचारिक रूप से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त नाराजगी जताते हुए मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द इस गिरोह या अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार करे और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News