4 दिनों से लापता व्यक्ति की इस जगह मिली लाश

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2022 - 05:46 PM (IST)

दौलतपुर चौक (रोहित): थाना गगरेट के अंतर्गत दौलतपुर के नजदीकी गांव मवा कहोलां में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाश की पहचान मवा कहोलां निवासी विजय कुमार (56) पुत्र करतार सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि विजय कुमार पिछले 4 दिन से घर से गायब चल रहा था। परिजनों ने विजय की तलाश नजदीक के सभी रिश्तेदारों व सोशल मीडिया के जरिए की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। परिवार के सदस्यों ने बताया कि विजय मानसिक तौर पर बीमार था।

इससे पहले भी वह घर से निकल जाता था लेकिन वापस आ जाता था। सोमवार को स्थानीय लोगों ने विजय का शव मवा कहोलां में अम्बेदकर भवन के साथ पड़ा देखा तो उसकी सूचना उसके घर वालों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे ए.एस.आई. अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने 174 सी.आर.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. डा. वसुधा सूद ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News