Sirmour: गुप्त सूचना मिलने पर रात 10 बजे चिट्टे समेत 2 व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 09, 2025 - 10:45 PM (IST)

नाहन (आशु): जिला की एसआईयू टीम ने शुक्रवार शाम शहर के वाल्मीकि नगर में गैस गोदाम के समीप से चिट्टे सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। रात करीब पौने 10 बजे पुलिस ने इस मामले को लेकर मीडिया से जानकारी सांझा की। टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अभय कागरा (25) निवासी वाल्मीकि नगर नाहन और अभिमन्यु ठाकुर (33) निवासी पक्का टैंक नाहन के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने 8.3 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की है। उन्होंने बताया कि सदर पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News