Kangra: डमटाल में महिला को कुचलकर ट्रक चालक फरार

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 11:29 PM (IST)

डमटाल (केवल): राष्ट्रीय राजमार्ग डमटाल में एक स्कूटी पर सवार रजनी बाला (60) पत्नी स्वर्गीय अर्जुन बहादुर निवासी डमटाल की एक अज्ञात ट्रक ट्राला की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पठानकोट की तरफ से स्कूटी पर आ रहे एक बच्चे सहित 3 लोग अपने घर डमटाल वापस आ रहे थे कि डमटाल राष्ट्रीय राजमार्ग नजदीक पैट्रोल पम्प के सामने पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ट्राला की चपेट में आने से महिला चालक के ऊपर ट्रक का टायर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई व अन्य को कुछ चोटें आई हैं, जबकि ट्रक ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सहायक सब इंस्पैक्टर विपन जसवाल पुलिस कर्मचारी मनोज कुमार व होमगार्ड कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचे व आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News