गऊशाला पर गिरी आसमानी बिजली, गाय की माैत, मालकिन बुरी तरह झुलसी

punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 08:23 PM (IST)

गग्गल (अनजान): कांगड़ा जिले के अंतर्गत गांव तियारा के वार्ड नंबर-7 में वीरवार शाम को 60 वर्षीय महिला समस्या देवी की गऊशाला पर आसमानी बिजली गिरने से गऊशाला में बंधी गाय की मौत हो गई। वहीं गाय की मालकिन समस्या देवी बुरी तरह झुलस गई है। ग्राम पंचायत तियारा की प्रधान बेबी कुमारी व उपप्रधान अशोक कुमार ने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिए कांगड़ा ले जाया गया है। इलाके में अनेक स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने से अनेक विद्युत उपकरण जलने के भी समाचार प्राप्त हो रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News