Shimla: पब्बर नदी में गिरने से 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 05:38 PM (IST)

रोहड़ू (कार्तिक): पुलिस थाना चिड़गांंव के अंतर्गत धमवाडी में एक बुजुर्ग की पब्बर नदी में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 71 वर्षीय बालपुर निवासी धमवाडी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना चिड़गांव से पुलिस टीम व फायर कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर पब्बर नदी में गिरे हुए व्यक्ति का रैस्क्यू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और नदी में गिरे व्यक्ति बालपुर की दम घुटने से मौत हो गई थी। पुलिस टीम व दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को रैस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला। शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू में पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News