घाटे के कारण बुधवार को निगम ने 41 रूटों पर नहीं चलाई बसें

punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 11:19 AM (IST)

धर्मशाला (तनुज) : हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला बस डिपो के 41 रूटों पर सोमवार को निगम की बसें नहीं चली। कोरोना के बढ़ते मामलों और बुधवार को राम नवमी के अवसर पर अवकाश के चलते निगम ने घाटा न उठाने को लेकर यह फैसला लिया था। निगम की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके तहत छुटटी के चलते ही यह रूट बंद रखे गए थे और वीरवार से पुनः यह रूट चलाए जाएंगे। बुधवार को बंद रखे गए 41 रूटों में से 3 बाहरी राज्यों को जाने वाली बसें भी शामिल हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक एच.आर.टी.सी. धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते निगम की बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है, जिससे घाटा उठाना पड़ रहा है। बुधवार को रामनवमी की छुट्टी भी थी, ऐसे में यात्रियों की कम संख्या और छुटटी को देखते हुए 41 रूट बंद रखे गए थे। इनमें धर्मशाला से पठानकोट, इंदू्रनाग, खनियारा-53 मील, राजल, खनियारा टांडा, टांडा, घेरा, एजुकेशन बोर्ड कालोनी, उधमपुर, सरोत्री, बड़ोह लंज 32 मील, ततवानी, बरवाला कांगड़ा, चंडीगढ़ के लिए वोल्वो बस सेवा, चंबी, घेरा, कंडी, ज्वाली, सतोवरी, पठानकोट, नगरोटा बगवां, स्लेट गोदाम, देहरादून, कांगड़ा से लुधियाना, नगरोटा सूरियां, मैक्लोडगंज से सेमी डीलक्स, इंदू्रनाग, रानीताल जसाई, तियारा भडियाड़ा, एजुकेशन बोर्ड कालोनी, कछियारी, बंछी, सुलह नगरी, बलेहड़, पठानकोट, सेमी डीलक्स दिल्ली, वोल्वो दिल्ली और चंडीगढ़ से दिल्ली रूट बंद रखे गए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News