चिंतन से पहले हरियाणा सरकार की सादगी, बस से हिमाचल पहुंचे CM खट्टर (Watch Video)

punjabkesari.in Friday, Dec 15, 2017 - 04:36 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): हरियाणा सरकार के 3 दिवसीय चिंतन शिविर के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वरिष्ठ अधिकारियों के दल के साथ चंडीगढ़ से हिमाचल बस में बैठकर पहुंचे। हरियाणा सरकार ने परवाणु में 15 से 17 दिसंबर तक चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मंत्रिमंडल और अधिकारियों के साथ हरियाणा के विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस चिंतन शिविर में सरकार के 3 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा और अगले 2 वर्षों के निर्धारित लक्ष्यों पर मंत्रिमंडल और अधिकारियों के साथ चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि एक टीम की तरह हम आगे बढ़ें, ताकि नव हरियाणा और मेरे सपनों का हरियाणा कैसा हो उसके लिए मिलकर प्रयासरत रहें।
PunjabKesari

'मेरे सपनों का हरियाणा'
हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि 2019 में हमारे इस कार्यकाल की समाप्ति के समय हम कैसा हरियाणा देखना चाहते हैं, देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 2022 में हरियाणा कैसा होगा ,आज से 10 वर्ष बाद 2027में  हरियाणा कैसा होगा ,12 वर्ष बाद 2030 में क्योंकि हमनें विज़न 2030 अपने हरियाणा का पहले से तैयार किया है, उसपर भी चिंतन होगा। 'मेरे सपनों का हरियाणा' कैसा हो सबकी अपनी अपनी कल्पनाएं होती हैं ऐसे-ऐसे विषयों को लेकर के ये तीन दिन का शिविर चलेगा।
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News