भाजपा से नहीं कोई संपर्क, न ही जहन में और न ही किसी तरह की सोच : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 06:29 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी में बहुत सी चीजें की जानी बाकी हैं। उन्होंने शुक्रवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान भाजपा में जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। न ही वे किसी के संपर्क में हैं और न ही उनके जहन में ऐसा कुछ है तथा न ही इस तरह की कोई सोच है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को मजबूत करने में लगा दिया, जो नाराजगी थी कि वह बीते दिन हाईकमान द्वारा दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षकों के समक्ष रखी गई है। मैं मानती हूं कि सभी मसले एकदम नहीं सुलझ सकते और उनमें समय लगेगा। ऐसे में हाईकमान के जो आदेश होंगे, उस अनुसार कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में होने के बाद भी राज्यसभा सीट हारे, जिसका दुख है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि फिलहाल जो भी परिस्थितियां बनी हैं, उनका हल निकाला जाएगा। सभी ने बड़ी मेहनत से सरकार बनाई है, उसे बरकरार रखा जाएगा।

यह विक्रमादित्य का सवाल नहीं
प्रतिभा सिंह ने कहा कि रिज मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगे, यह विक्रमादित्य सिंह का ही सवाल नहीं है बल्कि पूरे प्रदेशवासियों की भी मांग है। जनता चाहती है कि जिस व्यक्ति ने हिमाचल के विकास में अपना पूरा जीवन लगा दिया, उनकी प्रतिमा लगे। इसके लिए सभी अंशदान देने को तैयार हैं। यह पहले हो जाता तो इतना इश्यू नहीं बनता। प्रतिभा सिंह ने कहा कि किसी काे कमजोर किए जाने के प्रयास नहीं होने चाहिए।

विक्रमादित्य का दिल्ली का टूअर प्रोग्राम
मंत्री विक्रमादित्य सिंह की 6 बागी विधायकों से चंडीगढ़ में हुई मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनका दिल्ली का टूअर प्रोग्राम जारी हुआ है। कुछ मसले हो सकते हैं। बागी विधायकों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि चर्चा है कि वे कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं। ऐसे में क्या होता है, देखना होगा। हाईकमान से भी चर्चा हो रही है। विधायकों ने क्या मन बनाया है, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News