भाजपा की सच्चाई जान चुकी है जनता, काम नहीं आएंगे कोई भी हथकंडे : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2023 - 12:13 AM (IST)

शिमला (राक्टा): भाजपा की सच्चाई को जनता भलीभांति जान चुकी है, ऐसे में शिमला नगर निगम चुनाव को प्रभावित करने के लिए विपक्ष जो भी हथकंडे अपना ले, वे काम आने वाले नहीं हैं। सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को राजीव भवन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव को लेकर अच्छी फीडबैक पार्टी को मिल रही है। सभी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है, वह जनता के विचारों और उनकी समस्याओं को जानने के बाद तैयार किया है।

चुनाव को लेकर सभी नेताओं और पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाईं
प्रतिभा सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर सभी नेताओं और पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह भी मंत्रियों, सीपीएस और विधायकों की बैठक ले चुके हैं। सभी अपनी चुनावी ड्यूटियों के तहत प्रचार में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी तथा सभी वार्डों में पार्टी का प्रचार जोर पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि 4 उपचुनाव और विधानसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस शिमला नगर निगम में जीत दर्ज करेगी। 

अध्यक्ष पद पर एक साल का कार्यकाल पूरा
बुधवार को सांसद प्रतिभा सिंह का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। मीडिया के एक सवाल के जवाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चली हैं। सभी 68 हलकों का दौरा किया है। जनता से जो वायदेकिए थे, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

चुनावी प्रचार में युवा कांग्रेस की फौज भी उतरी : यदोपति ठाकुर
शिमला एमसी चुनावी प्रचार में युवा कांग्रेस ने भी अपनी फौज मैदान में उतार दी है। बुधवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए युकां कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने कहा कि निगम चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस के 200 से अधिक पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस हर वार्ड में डोर-टू-डोर रैली निकालेगी, जिसमें संगठन के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। 

प्रतिभा सिंह ने मीडिया से परिचर्चा के लिए इन्हें किया अधिकृत
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, कांग्रेस प्रवक्ता सुशांत कपरेट, किरण धानटा व जीएस तोमर को एमसी चुनाव में मीडिया के साथ किसी भी परिचर्चा के लिए अधिकृत किया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News