कांग्रेस ने जयंती पर याद किए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, रिज मैदान पर लगाया रक्तदान शिविर
punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 07:34 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर शुक्रवार को प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने राजीव भवन में आयोजित सभा में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रतिभा सिंह भावुक हो गईं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने वीरभद्र सिंह के साथ बिताए पलों को भी सांझा किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्री, विधायक व बोर्डों-निगमों के विभिन्न अध्यक्ष-उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती पर रिज मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक हरीश जनारथा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुत्री अभिलाषा कुमारी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के हर क्षेत्र का समान विकास किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here