MC चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, 9 वार्डों में फंसा पेंच

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 09:34 PM (IST)

शिमला (योगराज/राक्टा): कांग्रेस पार्टी ने 4 नगर निगमों धर्मशाला, मंडी, पालमपुर और सोलन के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि अभी भी सोलन के 4, धर्मशाला के 3 व पालमपुर के 2 वार्डों में पेंच फंसा हुआ है लेकिन मंडी नगर निगम में सभी प्रत्याशियों की सूची को जारी कर दिया गया है। यानी 3 नगर निगमों के 9 वार्डों को छोड़कर कांग्रेस की तरफ से सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची को जारी करने से पहले प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस चुनाव समिति की रविवार को मैराथन बैठक हुई।  प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, पार्टी महासचिव रजनीश किमटा, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, आशा कुमारी, डॉ. धनीराम शांडिल, राम लाल ठाकुर, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, हर्ष महाजन, जैनब चंदेल, निगम भंडारी, यदोपति ठाकुर व छत्तर सिंह ठाकुर समिति सदस्यों के तौर पर उपस्थित थे।

धर्मशाला के 3 वार्डों पर गर्माया माहौल

धर्मशाला के 3 वार्डों को लेकर बैठक में माहौल भी गर्माने की सूचना है। इस दौरान एक स्थानीय नेता ने जमीन से जुड़े व सक्रिय कार्यकत्र्ताओं को ही टिकट दिए जाने की बात कही। सूत्रों का कहना था कि यदि सक्रिय कार्यकत्र्ताओं को टिकट नहीं मिलता है तो चुनावी परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। ऐसे में सहमति न बनने पर पैनल में 2-2 नाम भेजे गए।

अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा तो होगी कार्रवाई : किमटा

कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने कहा कि यदि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ  कोई चुनाव लड़ता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

क्या बोले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ इन चुनावों में उतर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों व सभी पूर्व विधायकों सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता पूरे तालमेल के साथ चुनाव प्रचार में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी को जनता भलीभांति जान चुकी है और जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

नगर निगम मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी
PunjabKesari, List Image

नगर निगम सोलन
PunjabKesari, List Image

धर्मशाला नगर निगम
PunjabKesari, List Image

नगर निगम पालमपुर
PunjabKesari, List Image

जिन 9 वार्डों की सूची नहीं हुई जारी

नगर निगम सोलन-4 वार्ड
धर्मशाला नगर निगम-3 वार्ड
पालमपुर नगर निगम-2 वार्ड


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News