सीमैंट उद्याेगों को बंद करने पर बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, जेपी नड्डा का पुतला फूंका

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 09:36 PM (IST)

बिलासपुर (राम सिंह): बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व विधायक एवं पार्टी के राज्य सचिव बंबर ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के दो बड़े सीमैंट कारखानों एसीसी बरमाणा और अंबुजा दाड़लाघाट को अदानी समूह द्वारा एक माह पूर्व अचानक बंद कर देने के विरुद्ध स्थानीय परिधि गृह से लेकर डीसी कार्यालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार, अदानी ग्रुप और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विरुद्ध नारे लगाते हुए इन दोनों सीमैंट उद्योगों को बंद किया जाना भाजपा को प्रदेश में मिली करारी हार की खीझ का परिणाम बताया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इन उद्योगों के बंद किए जाने के लिए उत्तरदायी ठहराते हुए डीसी कार्यालय के मुख्यद्वार के पास उनका पुतला फूंका।
PunjabKesari

डीसी कार्यालय के प्रांगण में संबोधित करते हुए बंबर ठाकुर ने कहा कि हैरानी तो इस बात की है कि केंद्र सरकार का कोई भी नेता इस विषय पर अपनी जुबान तक नहीं खोल रहा है। हालांकि सभी जानते हैं कि गौतम अदानी कौन है और उसके केंद्र की भाजपा सरकार के बड़े-बड़े नेताओं से क्या संबंध हैं। बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह गृह जिला है जबकि यही उनकी कर्म भूमि भी रही है। यदि उन्हें यहां के लोगों से लगाव होता और उनके हितों की जरा सी भी चिंता होती तो कोई कारण नहीं था कि वे अदानी को इन दोनों उद्योगों को तुरंत खोलने के आदेश न देते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर इन दोनों सीमैंट उद्योगों में लगे हजारों ट्रक ऑप्रेटर्ज और इनके बंद होने से कुप्रभावित हुए लाखों लोगों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News