कांग्रेस ने BJP पर लगाए जासूसी करने के आरोप, कहा- सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे CM

punjabkesari.in Monday, May 06, 2019 - 04:04 PM (IST)

शिमला(योगराज) : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा नेता और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बौखलाहट में है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार के इशारे पर सीआईडी का एक अधिकारी हीरा सिंह ठाकुर तीन दिन से कुलदीप सिंह राठौर का पीछा कर रहा था जोकि कुलदीप सिंह राठौर की स्वतंत्रता और निजिता का हनन है।कांग्रेस के चारों लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित दर्जन भर कांग्रेस नेताओं के फोन टेप किए जा रहे हैं। सरकार सरकारी मशीनरी का पूरी तरह से दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की हरकतों को कतई सहन नहीं करेगी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र कंवर ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि जैसे हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को प्रदेश में जनसमर्थन मिल रहा है। वैसे वैसे भाजपा में खलबली बढ़ रही है। कुलदीप राठौर ने पार्टी को एकजुट किया साथ ही कई नेता भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए है और कई भाजपा नेता कांग्रेस के अब भी संपर्क में है। जिसकी बौखलाहट भाजपा में साफ नजर आ रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News