हिमाचल चुनाव: CM वीरभद्र ने रामपुर में परिवार सहित डाला वोट (PICS)

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2017 - 11:11 AM (IST)

शिमला (राजीव): हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरुवार सुबह रामपुर स्थित पदम पैलेस स्कूल में बने पोलिंग स्टेशन पर जाकर मतदान किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भी मतदान किया।
PunjabKesari

वीरभद्र सिंह अर्की विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में उतरे हैं, लेकिन उनका वोट रामपुर बुशहर में था। इसके लिए वे बुधवार को ही रामपुर चले गए थे। वोट डालने के बाद वह शिमला रवाना हो गए हैं।
PunjabKesari

वहीं, विक्रमादित्य सिंह का वोट भी रामपुर में ही है। वे शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
PunjabKesari

इस सीट पर पहले उनके पिता यानी सीएम वीरभद्र सिंह चुनाव में उतरे थे, लेकिन अबकी बार विक्रमादित्य सिंह इस सीट से उतरे हैं और वीरभद्र सिंह सोलन जिला के अर्की से चुनाव मैदान में उतरे हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News