सीएम सुक्खू ओकओवर में शिफ्ट, अब सप्ताह में 2 बार आम जनता से होंगे मुखातिब

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2023 - 04:54 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकारी आवास ओकओवर में शिफ्ट हो गए हैं ऐसे में अब वह सप्ताह में 2 बार आम जनता से मिलेंगे। इसके तहत वह प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 9 से 11 बजे तक जनता से मिलने के लिए अपने सरकारी आवास ओकओवर में उपलब्ध रहेंगे, ऐसे में आम जनता को मिलने के लिए सचिवालय नहीं आना पड़ेगा। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सोमवार व गुरुवार को सायं 5 से 6 बजे तक सचिवालय में उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक कार्य दिवस पर अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक सचिवालय में मिल सकेंगे। इससे जहां आम आदमी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, वहीं पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी निर्धारित समय में उनसे मुलाकात करके उनसे अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते हैं। इससे पहले एक ही समय पर आम आदमी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मुलाकात करने के आते रहते थे। इस कारण आम जनता को सबसे अधिक इंतजार करना पड़ता था।

होटल पीटरहॉफ में रह रहे थे मुख्यमंत्री
बता दें कि सरकारी आवास ओकओवर में आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब तक होटल पीटरहॉफ में ही रह रहे थे। इस कारण आम जनता, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उनसे मुलाकात के लिए होटल पीटरहॉफ ही पहुंच रहे थे। अब ओकओवर शिफ्ट होने से आम जनता उनसे यहीं पर मुलाकात कर सकेगी।

विशेष परिस्थिति में उपलब्ध नहीं होंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विशेष परिस्थिति में ही अपने निर्धारित समय पर मुलाकात के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। मसलन शिमला से बाहर रहने और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं बैठकों में शामिल होने की स्थिति में तय समय पर मुलाकात नहीं कर पाएंगे। हालांकि उनका प्रयास रहेगा कि आम जनता के साथ-साथ पार्टी कार्यकत्र्ता और जनप्रतिनिधियों को वह पूरा समय दे सकें।

हर वर्ग की समस्या निवारण का रहेगा प्रयास : चौहान
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हर वर्ग की समस्या निवारण का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है, जिसमें आम जनता से संवाद करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसी तरह पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को पर्याप्त समय देंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News