श्रीनगर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीएम सूक्खू
punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 05:04 PM (IST)

शिमला (राक्टा): कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के पंथा चौक से अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा लाल चौक पहुंची, जहां राहुल गांधी ने राष्टीय ध्वज फहराया। यात्रा के अंतिम पड़ाव में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे। इससे पहले भी वह 3 से 4 बार यात्रा में शामिल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री के साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिरुद्ध सिंह और राजेश धर्माणी के साथ ही सीएम के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिक एवं नवाचार) व पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल भी मौजूद रहे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को एक तरह से समापन हो गया है और अब सोमवार को राहुल गांधी एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहेंगी। इसी कड़ी में प्रतिभा सिंह रविवार सुबह चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए रवाना हुईं।
देश की एकता व अखंडता से खिलवाड़ नहीं होगा सहन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने लाल चौक में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि आज देश में समाज को बांट कर नफरत का बढ़ावा दिया जा रहा है, ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की पद यात्रा शुरू की। इसके माध्यम से वह संदेश देना चाहते हैं कि देश का प्रमुख विपक्ष दल कांग्रेस किसी भी सूरत में देश की एकता व अखंडता से खिलवाड़ सहन नहीं करेगा। इसके साथ ही ये भी संदेश दिया कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश भक्ति की परिभाषा और देश भक्ति के प्रति अपनी विचारधार को आगे लेकर चलती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भाजपा नेता बौखलाहट में हैं। भाजपा में एक भी ऐसा नेता नहीं है, जिसने आजादी के बाद देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान दिया हो।
31 जनवरी को प्रतिभा सिंह जाएंगी दिल्ली
प्रतिभा सिंह आगामी 31 जनवरी को श्रीनगर से दिल्ली जाएंगी और संसद की बैठकों में उपस्थित रहेंगी। प्रतिभा सिंह ने पदाधिकारियों को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी झंडे के साथ घर-घर जाकर में राहुल गांधी का देश की एकता और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

UP News: ग्राम प्रधान के अच्छे काम को योगी सरकार देगी सम्मान, 9 थीम पर पाने होंगे 100 अंक

UP News: नैमिषारण्य में सपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आखिरी दिन आज, अखिलेश करेंगे संबोधित...बताएंगे रणनीति

Kalashtami: आज आपका हर दुख हरेंगे बाबा भैरव, जानें कैसे

गुजरात में ATS का बड़ा एक्शन: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहे एक महिला समेत 4 गिरफ्तार