डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जेसीबी चलाकर किया तालाब निर्माण का शुभारंभ

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 03:08 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का एक नया और दिलचस्प अंदाज देखने को मिला है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन गांव में एक तालाब के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने न केवल विधिवत पूजा-अर्चना की, बल्कि खुद जेसीबी मशीन चलाकर काम की शुरुआत भी की। सूखे तालाब में उतरकर जब उन्होंने जेसीबी का स्टेयरिंग संभाला, तो वहां मौजूद ग्रामीण और अधिकारी उन्हें इस नए रूप में देखकर हैरान रह गए।

इस कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री राज्य के पहले ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और ट्रैफिक पार्क का उद्घाटन करने के लिए रवाना हुए। यह ट्रैक प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को और अधिक आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News