Shimla: राज्यपाल के बेटे की शादी में शामिल होने जम्मू गए मुख्यमंत्री
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 10:50 PM (IST)
शिमला (ब्यूरो): राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को जम्मू पहुंचे। उनका जम्मू पहुंचने पर जम्मू गैस्ट हाऊस में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया। इसके अलावा यदि मुख्यमंत्री के पहले से निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ तो वह बुधवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

