कोरोना से बचाव के लिए किए गए गायत्री यज्ञ में सीएम ने दी आहूती

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2020 - 06:00 PM (IST)

शिमला : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा पिछले 15 दिनों से प्रदेशभर में किए गए गायत्री पाठ का शिमला में लिफ्ट के पास नगर निगम पार्किंग परिसर में आज पूर्ण आहूति यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्णाहूति के लिए मुख्यरूप से उपस्थित रहे। उनके साथ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल भी उपस्थित रहे। 

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि इन गायत्री पाठों की शुरूआत पिछले 15 दिन पहले प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में शुरू की गई थी। इस कार्यक्रम के लिए महामंत्री वंदना गुलेरिया को प्रभारी व उपाध्यक्ष मधू सूद को सह प्रभारी बनाया गया था। उनकी देखरेख में सभी मण्डलो में गायत्री पाठ का आयोजन हुआ। हर मण्डल को 51 हजार गायत्री करने का लक्ष्य दिया गया था। सभी मण्डलों ने इसे यथासमय पूरा करके मण्डल स्तर पर हवनों का आयोजन हुआ। तत्पश्चात जिला स्तर पर भी हवन किए गए। 
PunjabKesari
उन्होंने आगे कहा कि आज के प्रदेश स्तरीय पूर्णाहूति यज्ञ करवाने का उदेश्य विश्वभर के साथ देशभर में फैल रही कोरोना वैश्विक महमारी से बचाव और जनमानस में फैले निराशा के माहौल में सकारात्मक वातावरण निर्मित करना और विश्व में शांति स्थापित हो, इस प्रयोजन से इस यज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होनें कहा कि महिला मोर्चा का निरंतर प्रयास है कि इस महामारी में जन सेवा निमित अपनी भागीदारी किसी न किसी रूप में दी जाए। इससे पहले महिला मोर्चा ने प्रदेशभर में 50 लाख से अधिक मास्क बनाकर वितरित किए और साथ ही लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को खाने की सामग्री भी वितरित की। उन्होनें कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रदेश सरकार ने जो कारगर कदम उठाए उसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है जिसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जाता है जिनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का इस पूर्णाहूति यज्ञ में अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा से हमारे प्रेरणास्त्रोत रहे हैं और इनके मार्गदर्शन और उनके आर्शीवाद से महिला मोर्चा निरंतर जन सेवा के कार्य करने में सफल हुआ है। 

प्रदेश महिला मोर्चा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मोर्चा ने यह एक ऐतिहासिक कार्य किया है जिसके लिए महिला मोर्चा बधाई का पात्र है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी जिससे पूरा विश्व त्रस्त है, से बचाव के लिए इस तरह के धार्मिक आयोजन करना एक सराहनीय कदम है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश की भूमि देवभूमि है और यहां के लोगों पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद सदा बना रहता है और इस प्रकार के धार्मिक कार्यों के आयोजन से आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है। 

सूद ने कहा कि इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सरवीण चैधरी, प्रदेश अध्यक्षा रश्मिधर सूद, महामंत्री वंदना गुलेरिया, शीतल व्यास, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता, पूर्व राज्सभा सांसद बिमला कश्यप, गुड़िया सक्षम बोर्ड की चेयरमैन रूपा शर्मा, वीना ठाकुर, मधु सूद, अर्चना ठाकुर, किरण बावा, संजू शर्मा तथा सभी स्थाई व विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भी इस यज्ञ में पूर्णाहूति दी। इस पूर्णाहूति यज्ञ को गायत्री परिवार द्वारा पूरे विधि विधान से सम्पन्न करवाया गया जिसके महिला मोर्चा ने उनका आभार भी व्यक्त किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News