CM ने फतेहपुर में कीं ये घोषणाएं, 48 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 12:11 AM (IST)

फतेहपुर (अजय): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को फतेहपुर विधानसभा के दौरे के दौरान फतेहपुर हलका वासियों को करोड़ों रुपए की सौगात दी। एकदिवसीय दौरे के दौरान 48 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। वहीं फतेहपुर वजीर राम सिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने फतेहपुर में शहीद स्मारक स्थापित करने व देहरी डिग्री कॉलेज को पीजी कॉलेज में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जल्द ही सरकार फिर से जनमंच को शुरू करने जा रही है और जनता की समस्याओं को फिर से सरकार तक पहुंचाने का रास्ता खुल जाएगा।

परियोजनाओं के कार्य एक साल के भीतर पूरा करें अधिकारी

मुख्यमंत्री ने जो 48 करोड़ के शिलान्यास किए हैं उन्हें अधिकारियों को एक साल के भीतर पूरा करने के आदेश दिए। इससे पहले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार की अगुवाई में भाजपा मंडल फतेहपुर ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने जो-जो मांग क्षेत्र की रखी मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर जल्द विचार करके मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

इन योजनाओं के किए शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग के पौने 14 करोड़ की लागत से फतेहपुर खड्ड पर बनने वाले तटबांध, 3 उठाऊ पेयजल योजना गांव कुंड कसियार, रैहन देहरी और ठठर बालदियां धनेटी के अलावा नलकूप नेरना गोलवां की आधारशिला रखी। फतेहपुर खड्ड में दाएं किनारे पर 2460 मीटर और बाएं किनारे 2340 मीटर पर तटबांध लगाए जाएंगे, जिससे 11715 लाख की संपत्ति बचाई जाएगी। इस कार्य में इस वर्ष 90.20 लाख रुपए का प्रावधान रखा गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के भटोली मलहंता रोड, स्तरोन्नत किए सिविल अस्पताल रैहन में 12.41 करोड़ की लागत से बनने वाले नए भवन व पोलियां सब सैंटर के भवन का शिलान्यास रखी गई।

ये की घोषणाएं

  • जखबड़ में शाह नहर को जल शक्ति मंडल बनाया जाएगा।
  • बरोट स्कूल को 12वीं तक करने की घोषणा।
  • फतेहपुर खड्ड का तटीकरण किया जाएगा।
  • कुंडल खड्ड का तटीकरण किया जाएगा।
  • रविदास मंदिर के पास डंगा लगाने के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा।
  • नंगल में पटवार सर्कल बनाने की घोषणा।
  • फतेहपुर में कोर्ट खोला जाएगा।
  • रे में सब तहसील की घोषणा।
  • करीब 20 सड़कों को बनाने के लिए 2 करोड़ देने की घोषणा।
  • रे पीएचसी में हर समय लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की घोषणा।
  • सीएसडी कैंटीन रैहन में स्थापित करवाने के लिए सेना को रखी जाएगी मांग।
  • पुलिस चौकी रैहन को थाना बनाने की घोषणा।
  • फतेहपुर में प्रैस क्लब भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News