Chief Secretary की गाड़ी पर लगेगी फ्लैशर सहित लाल बत्ती, 4 HAS को दी तैनाती

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2017 - 07:39 PM (IST)

शिमला (विकास शर्मा): राज्य सरकार ने मुख्य सचिव तथा हिमाचल प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष को उनके वाहन में फ्लैशर सहित लाल बत्ती लगाने की अनुमति दी है, साथ ही हिमाचल प्रदेश आयकर के मुख्य आयुक्त व प्रधान आयुक्त को उनके वाहनों के अगले भाग के ऊपर फ्लैशर सहित नीली बत्ती लगाने की अनुमति होगी। प्रदेश सरकार की तरफ से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

2016 बैच के 4 एच.ए.एस. अधिकारियों को तैनाती
राज्य सरकार ने वर्ष, 2016 बैच के 4 एच.ए.एस. अधिकारियों (प्रोबैशनर-2016 बैच) को तैनाती दी है। इसके तहत डा. राखी सिंह को ए.सी. (डिवेल्पमैंट)-कम-ब्लॉक डिवेल्पमैंट ऑफिसर करसोग में तैनाती दी है। इसके अलावा विशरुत भारती को ए.सी. (डिवेल्पमैंट)-कम-ब्लॉक डिवेल्पमैंट ऑफिसर इंदौरा, डा. प्रियंका चंद्रा को ए.सी. (डिवेल्पमैंट)-कम-ब्लॉक डिवेल्पमैंट ऑफिसर सोलन और विकास शर्मा को ए.सी. (डिवेल्पमैंट)-कम-ब्लॉक डिवेल्पमैंट ऑफिसर झंडूता में तैनाती दी है। मुख्य सचिव की तरफ से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। 

आई.ए.एस. अजय त्यागी को एपैक्स स्केल
राज्य सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर चल रहे वर्ष, 1984 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अजय त्यागी को एपैक्स स्केल (2,25,000 रुपए फिक्स) दिया गया है। इस संदर्भ में भी मुख्य सचिव की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News