मुख्यमंत्री को हर बात में नजर आती है भाजपा की साजिश : धूमल

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2017 - 07:58 PM (IST)

हमीरपुर: भोरंज के उपचुनावों को लेकर आज प्रचार थम जाएगा। इसी के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा प्रत्यार्शी डा. अनिल धीमान की जीत का दावा किया। भाजपा प्रत्यार्शी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे नेता प्रतिपक्षा ने बजडोह में नुक्कड सभा कर जनता से भाजपा को समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को देखकर जनता भाजपा को एक बार फिर मौका देगी और निश्चित ही भोरंज के उपुनावों में भाजपा की जीत होगी। 

उम्र व पद को देखकर बयानबाजी करें मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हर बात में भाजपा की साजिश नजर आती है। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान इन चुनावों के बाद धूमल का भाजपा मे भविष्य भी धूमिल हो जाएगा, पर उन्होंने कहा कि निम्न स्तर की बातों का जवाब देना वह ठीक नहीं समझते हंै। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी उम्र व पद को देखकर बयानबाजी करनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News