चंडीगढ़ मनाली हाइवे बंद, ट्रक पर गिरी चट्टानें
punjabkesari.in Thursday, Aug 12, 2021 - 11:50 AM (IST)

मंडी : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के नुकसान का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। भारी बारिश के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुए हैं। मंडी जिले में चंडीगढ़ मनाली हाईवे देर रात 9 बजे बंद हो गया है। मार्ग बंद हो जाने के कारण यहां दोनों और कई वाहनों की कतार लग गई है और जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हाइवे पर एक ट्रक पर चट्टानें गिरी हैं। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि गुरुवार को मार्ग बहाल किया जाएगा। मंडी जिले में पंडोह में 7 मील के पास रात 9 बजे पहाड़ी से पत्थर गिरे हैं और एक ट्रक चपेट में आ गया है।