इस जिले में भी उल्लास के साथ मनाया पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती का जश्न

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 05:07 PM (IST)

मंडी (रजनीश) : हिमाचल प्रदेश की पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के पावन अवसर पर उत्साह से भरे मंडी जिलावासियों ने पूरे उल्लास के साथ जश्न मनाया। इस उपलक्ष्य पर 25 जनवरी को जिला मुख्यालय मंडी समेत हर उपमंडल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके मंडी के विपाशा सदन में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में प्रतिष्ठित हिमाचल गौरव पुरस्कार से अलंकृत सुविख्यात कला एवं संस्कृति कर्मी बीरबल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित किया गया।
इसके बाद 11 बजे से शिमला के रिज मैदान में आयेाजित राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। विपाशा सदन में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख रहे लोगों को सरकार के 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दने के लिए प्रकाशित बुकलेट भी वितरित की गईं। इस मौके अपने संबोधन में बीरबल शर्मा ने इतिहास, कला एवं संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन की जरूरत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि हम अपनी समृद्ध परंपराओं, विशिष्ट वेशभूषा-गहने, खानपान, और ऐतिहासिक विरासतों की जानकारियों व इनसे जुड़े अपने अनुभवों का दस्तावेजीकरण करें, ताकि आने वाली पाढि़यां अपने इतिहास को सही अर्थों में जान पाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rajneesh Himalian

Recommended News

Related News