छात्रवृत्ति घोटाला : 3 निजी संस्थानों पर कसेगा सीबीआई का शिकंजा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 07:58 PM (IST)

शिमला (राक्टा): बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में अब 3 निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सीबीआई का शिकंजा कसने वाला है। इसी कड़ी में जांच एजैंसी ने संबंधित तीनों संस्थानों और विभिन्न बैंकों से कब्जे में लिए गए रिकॉर्ड को खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई जल्द ही छानबीन को आगे बढ़ाते हुए संस्थानों के कर्मचारियों व अन्यों को पूछताछ के लिए शिमला तलब कर सकती है। प्रदेश में सामने आए स्कॉलरशिप घोटाले में 22 से अधिक निजी संस्थानों पर करोड़ोंरु पए की छात्रवृत्ति राशि हड़पने का आरोप है। सीबीआई अब तक 11 के खिलाफ जांच को अमलीजामा पहनाते हुए अदालत में चालान भी पेश कर चुकी है। बताया गया है कि अन्य संस्थानों से जुड़े मामलों में भी जांच पूरी होने पर अलग-अलग चार्जशीट्स दायर की जाएंगी।

छात्रवृत्ति राशि का कुछ हिस्सा बिजनैस में भी किया इन्वैस्ट 

छानबीन में यह भी सामने आया है कि करोड़ोंरु पए की हड़पी गई छात्रवृत्ति राशि का कुछ हिस्सा बिजनैस में भी इन्वैस्ट किया गया है। पूरे घोटाले में शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधिकारी अरविंद राजटा की भूमिका सबसे अहम बनकर सामने आई है। देखा जाए तो विभिन्न निजी संस्थानों ने हजारों छात्रों के नाम पर फर्जी तरीके से करोड़ोंरु पए की छात्रवृत्ति हड़प ली जबकि पूरे सिस्टम को कई सालों तक भनक नहीं लगी। जब मामला सामने आया तो पूरा घोटाला 250 करोड़ से अधिक आंका गया। सीबीआई जांच के अंतर्गत सरकारी संस्थानों में अनियमितताओं से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। अब तक निजी संस्थानों की संलितप्ता पूरे घोटाले में सामने आई है।

ईडी की जांच भी जारी, संपत्तियां होगी अटैच

जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर सीबीआई कुछ निजी शिक्षण संस्थानों सहित अन्यों के बैंक खातों को भी सीज कर चुकी है। इसके साथ ही ईडी भी जांच में जुटी हुई है। आने वाले समय में ऐसी संपत्तियां भी अटैच हो सकती हंै, जो छात्रवृत्ति घोटाले को अंजाम देकर बनाई गई हैं। कई संपत्तियों का जांच में पता लग चुका है और इस संबंध में दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News