Solan: देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के संस्थापक का ऐलान, चिट्टा तस्करों की जानकारी देने पर मिलेगा 25 हजार का नकद ईनाम
punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2025 - 01:18 PM (IST)

कुनिहार/सोलन (नेगी): प्रदेश में बढ़ते चिट्टे जैसे घातक नशे को लेकर सभी को सजग रहने की आवश्यकता है क्योंकि चिट्टा हमारी युवा पीढ़ी व भविष्य को बर्बाद करके रख देगा। यह बात संस्थापक देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश रुमित सिंह ठाकुर ने कही है। उन्होंने ने कहा कि यदि किसी के पास चिट्टा तस्करों की सटीक जानकारी है तो वह राष्ट्रीय देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के किसी भी पदाधिकारी व सीधे मुझसे दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं। सटीक जानकारी देने वाले को राष्ट्रीय देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश 25 हजार रुपए नकद राशि देकर पुरस्कृत करेगा। इतना ही नहीं, जानकारी देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
रुमित ठाकुर ने कहा कि नशा अमीर-गरीब व जात-पात को नहीं देखता। अगर देश के भविष्य को बचाना है तो असामाजिक तत्वों के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी भी हमारे पास समय है व चिट्टा तस्करों व इन नशेड़ियों के खिलाफ एकजुट होकर इनकी जानकारी सांझा करें। राष्ट्रीय देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा की इस मुहिम में सभी के सहयोग की आवश्यकता रहेगी।
रुमित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में भी चिट्टा अपने पांव पसारने में कामयाब रहा। इसके पीछे क्या कारण रहे हैं। प्रदेश सरकार का खुफिया तंत्र किधर नाकाम रहा। इस पर गहन चिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमने सरकार के समक्ष भी इन चिट्टा तस्करों के लिए सीधे एन्काऊंटर तक किए जाने की मांग रखी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here