Cabinet Meeting: पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय शहरी निकाय के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 10:59 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश में चल रही सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही सरकार ने वित्तीय वर्ष, 2024-25 की घोषणाओं पर अमल करना शुरू कर दिया है। उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंत्रिमंडल बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में देर सायं हुई बैठक में पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय शहरी निकाय के प्रतिनिधियों के मानदेय में 1 अप्रैल, 2024 से बढ़ौतरी करने का निर्णय लिया है। यानी पंचायत प्रधान से लेकर वार्ड सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य, नगर पंचायत व नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य तथा नगर निगम महापौर, उपमहापौर व पार्षद के निर्वाचित प्रतिनिधियों के मानदेय में बजट घोषणा के अनुरूप बढ़ौतरी होगी। इसी तरह एसएमसी शिक्षक, आईटी टीचर, सिलाई अध्यापिका, आंगनबाड़ी व विभागीय पैरा वर्करों का मानदेय भी बजट की घोषणा के अनुरूप 1 अप्रैल, 2024 से बढ़ेगा। 

विधवा व एकल नारी को आवासीय मदद
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप विधवा एवं एकल नारी को आवासीय सुविधा में मदद प्रदान की जाएगी। इसके तहत उनको मकान बनाने को के लिए 3 लाख रुपए मिलेंगे। इस पर 1 अप्रैल, 2024 से अमल होगा।

सियासी घटनाक्रम पर मंथन, सुक्खू के नेतृत्व में आस्था जताई
बैठक में ताजा सियासी घटनाक्रम पर भी मंथन हुआ। इसके तहत मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आस्था जताई, साथ ही भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप लगाया। मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पारित होने के लिए भी मुख्यमंत्री को बधाई दी।

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने पर सुक्खू-प्रतिभा के बीच मंत्रणा
उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने को लेकर चर्चा हुई है। ऐसे में दोनों के बीच जो चर्चा हुई है, उसके अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गत दिन मंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश के दौरान रिज मैदान पर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को जगह उपलब्ध नहीं करवाने पर नाराजगी जताई थी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News