ऊना से चंडीगढ़, दिल्ली, बद्दी व शिमला के लिए HRTC की 9 स्पैशल बसें रवाना

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2023 - 10:45 PM (IST)

ऊना (मनोहर): हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो द्वारा दीपावली पर्व के लिए वीरवार से 9 स्पैशल बस सेवा शुरू कर दी गई है। एचआरटीसी द्वारा यह बस सेवा ऊना से चंडीगढ़, ऊना से बद्दी, ऊना से दिल्ली व ऊना से शिमला के लिए शुरू की गई है। जिला ऊना के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने परिवार के साथ मिलकर दीपों का पर्व दीपावली मनाने के लिए एचआरटीसी द्वारा आज स्पैशल बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह स्पैशल बस सेवा दीपावली पर्व के दूसरे दिन तक जारी रहेगी। 

हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो द्वारा दीपावली पर्व के लिए स्पैशल बसें चलाने के लिए कई दिनों से तैयारी की जा रही है। एचआरटीसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक स्पैशल बसें ऊना से बद्दी के बीच चली हैं। आज ऊना से बद्दी के लिए 5 बसें, ऊना से दिल्ली के लिए एक बस, ऊना से चंडीगढ़ के लिए 2 स्पैशल बसें रवाना की गई हैं। रात्रि 9:30 बजे ऊना से शिमला के लिए स्पैशल बस चलाई गई है। बस अड्डा ऊना के इंचार्ज राजेन्द्र कौशल ने बताया कि वीरवार से एचआरटीसी द्वारा त्यौहारों के चलते स्पैशल बस सेवा शुरू की गई है। आज पहले दिन 9 बसें दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी व शिमला के लिए रवाना की गई हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News