Himachal: अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी HRTC की बस, चार घायल
punjabkesari.in Tuesday, May 20, 2025 - 12:32 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। देर रात कांगड़ा बाईपास पर एक दुखद घटना घटी। शिमला से नगरोटा की ओर जा रही हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर एक कार शेड से टकरा गई और फिर सड़क पर पलट गई। यह दुर्घटना देर रात हुई, जिस कारण आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे।
बस में सवार यात्रियों में से चार लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और खतरे से बाहर बताया गया है। हालांकि, इस दुर्घटना में व्हा बने एक कार का शेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शेड का ढांचा बुरी तरह से टूट गया।
दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।