मिशन 2019 पर कांग्रेस के बाद अब BJP करेगी मंथन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 13, 2018 - 08:48 AM (IST)

शिमला: मिशन 2019 पर कांग्रेस के बाद भाजपा मंथन करेगी। इस कड़ी के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शिमला दौरे से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री का 17 जून को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है, जहां पर वह सरकारी कार्यक्रमों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। शाह के 24 जून को शिमला पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए सत्ता और संगठन के नेता तैयारियों में जुट गए हैं। उनका यह दौरा मिशन 2019 को जोड़कर देखा जा रहा है, जिसके आधार पर पार्टी आगामी रणनीति को तय करेगी। 


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष इस दौरान मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल भी शिमला आ सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार के अलावा अन्य भाजपा सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों के बैठक में भाग लेने की संभावना है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान सत्ता और संगठन का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे। 


प्रदेश सरकार की अब तक की उपलब्धियों के अलावा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने जैसे विषय पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के अलावा भाजपा कोर ग्रुप और पार्टी पदाधिकारियों की अलग से बैठक होने की संभावना है। सत्ती ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के शिमला दौरे के दौरान उनका मार्गदर्शन मिलेगा। सभी पार्टी नेता उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News