2 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा होगी नगर निगम में काबिज: पठानिया

punjabkesari.in Sunday, Apr 11, 2021 - 10:45 AM (IST)

धर्मशाला (तनुज) : धर्मशाला नगर निगम में पार्टी चिन्ह पर चुनाव जीत कर 8 भाजपा पार्षदों तथा 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने महापौर तथा उप-महापौर बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में वन मंत्री राकेश पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम में महापौर तथा उपमहापौर बनाने के लिए भाजपा को पूरा समर्थन हासिल हो गया है। अब दो निर्दलीय तौर पर विजेता पार्षदों सर्वचंद तथा डिंपल ने भी भाजपा के साथ मिलकर नगर निगम के गठन के लिए अपना समर्थन देने के लिए हामी भर दी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 8 अप्रैल को भाजपा पार्षदों की बैठक में 1 निर्दलीय प्रत्याशी ने हाजिरी भरी थी, लेकिन अब दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपा के समर्थन में सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा के पास 10 पार्षदों का समर्थन हो गया है। नगर निगम धर्मशाला के चुनावों में भाजपा मत प्रतिशतता हासिल करने में कांग्रेस से आगे रही है तथा कांग्रेस को नगर निगम से बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही विकास को प्राथमिकता दी है तथा भविष्य में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के गठन के बाद धर्मशाला के लिए निर्धारित विकास के प्लान के आधार पर ही तेज गति के साथ कार्यों को आरंभ किया जाएगा ताकि पर्यटन नगरी धर्मशाला में पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें। धर्मशाला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 334 करोड़ रुपये की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।

इसके अतिरिक्त 296 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को प्लान तैयार किया जा रहा है। पठानिया ने कहा कि 181 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है व 41 करोड़ की 6 परियोजनाओं की निविदाएं आमन्त्रित की गई हैं। उन्होंने कहा कि 74 करोड़ रुपये की लागत से अन्य विभागों के साथ कनवरजेंस कर 10 परियोजनाओं पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 41.74 करोड़ रुपये की लागत से जी.आई.एस. वेब पोर्टल, धर्मशाला स्मार्ट सिटी वेबसाईट, ई-नगरपालिका, भूमिगत डस्टबिन, समावेशी स्मार्ट सड़कों, स्मार्ट क्लासरूम, रूफटॉप सोलर प्लांट तथा रूटजोन सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News